उत्तराखंड समाचार

जनसुनवाई में प्राप्त हुई शिकायतों का समयद्ध निस्तारण करें : सुश्री झरना कमठान

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 106 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अतिक्रमण, सीमांकन, सडक निर्माण, पंेशन लगाने, मोटर एक्ट में दुर्घटना मुआवजा दिलाने, सेवायोजित करने आदि शिकयते प्राप्त हुई। मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान में निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त हुई शिकायतों का समयद्ध निस्तारण करें। उन्होंने सम्बन्धित विभाग के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि यु़द्ध स्तर पर मानसून से पूर्व नाली सफाई एवं निर्माण कार्यो को पूर्ण कर लिया जाए साथ ही नाली सफाई एवं निर्माण कार्याे हेतु नामित नोडल अधिकरियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन प्रगति रिर्पाट प्रेषित करना सुनिश्चित करें। जनसुवाई मे भूमि विवाद, अतिक्रमण, भूमि सीमांकन, भूमि खुर्दबर्द्ध करने की शिकायतों पर समस्त उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रकरणों की जांच करते हुए रिर्पाेट प्रस्तुत करने के निर्दंश दिए। उन्होंने निर्देश दिए की ग्राम समाज/शासकीय एवं वन भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी संयुक्त निरिक्षण कर वस्तु स्थित से अवगत कराते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। साथ ही धोखधडी की शिकायतों पर पुलिस विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्दंश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर एसके बरनवाल, अपर मुख्य नगर आयुकत नगर निगम जगदीश लाल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण प्रदीप पांडे, विशेष भूमि अध्यापति अधिकारी केएस नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय जैन, मुख्य पशु चिकित्या अधिकारी विद्याधर कापडी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोेशी, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजलि रावत, जिला पूर्ति अधिकारी विवेक शाह, जल निगम, जल संस्थान, विद्युत, लोनिवि, सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581