उत्तराखंड समाचार

2 फरवरी को मनाई जाएगी बसंत पंचमी : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का खास महत्वे

डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

देहरादून।  डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की बसंत पंचमी का पर्व इस साल 2 फरवरी को मनाया जाएगा और मां सरस्‍वती की पूजा की जाएगी। इस दिन पीले रंग का खास महत्‍व होता है। मां सरस्‍वती को पीले फलों का भोग लगाया जाता है। पीले वस्‍त्र पहनकर मां सरस्‍वती की पूजा की जाती है और पीली मिठाई से मां सरस्‍वती का भोग लगाया जाता है। बसंत पंचमी 2 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। 3 फरवरी को सूर्योदय का स्पर्श होते ही पंचमी तिथि समाप्त हो रही है जिससे माघ शुक्ल पंचमी तिथि का क्षय भी माना जा रहा है। इसलिए शास्त्र सम्मत विधान के अनुसार 2 फरवरी को दोपहर के समय माघ शुक्ल पंचमी तिथि व्याप्त होने से बसंत पंचमी मनाई जाएगी। 2 फरवरी को बसंत पंचमी त्रिमुहूर्त व्यापिनी होने से 2 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त कब है यह जानना बहुत जरूरी है। 2 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजकर 9 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक पूजा कर सकते हैं। इस साल बसंत पंचमी 2 फरवरी 2025 को है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा का विशेष महत्व है। शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 9 मिनट से शुरू होगा। दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक पूजा कर सकते हैं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button