उत्तराखंड समाचार

कार्बेट पार्क आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी सूचना, इस दिन बंद होने के कारण नहीं मिलेगा प्रवेश

19 मार्च को कार्बेट पार्क में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो पाएगी।

रामनगर : देश के प्रमुख टाइगर रिजर्वों में एक कार्बेट नेशनल पार्क होली के दिन पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। इस संबंध में विभाग ने अपनी बुकिंग वेबसाइट पर पहले ही सूचना भी अपलोड कर दी है। होली में हुड़दंग रोकने और कर्मचारी पर्व मना सकें इसको लेकर पार्क प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इसलिए इस दिन पर्यटकों को पार्क में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।कार्बेट पार्क के ढिकाला, बिजरानी, ढेला, दुर्गादेवी व गिरिजा जोन में सफारी के लिए पर्यटक एडवांस में ऑनलाइन बुकिंग करते हैं। होली के दिन अवकाश होने की वजह से कई लोग जंगल में शांत वातवरण में आराम करना चाहते हैं। लेकिन विभाग द्वारा 18 मार्च को होली के दिन कार्बेट पार्क को बंद रखने की सूचना विभाग ने वेबसाइट कार्बेटऑनलाइन.यूके.जीओवी.इन पर अपलोड कर दी है।वेबसाइट में दी गई सूचना में बताया गया है कि कार्बेट के सभी जोन में डे विजिट व रात्रि विश्राम की सुविधा बंद रहेगी। जो पर्यटक एक या दो दिन पहले रात्रि विश्राम के लिए कार्बेट पहुंचे होंगे, वे भीतर ही रहेंगे। 19 मार्च को कार्बेट पार्क में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो पाएगी। सीटीआर के निदेशक राहुल ने बताया कि 18 मार्च होली के दिन पार्क में पर्यटकों की नो इंट्री की गई है। दूसरे दिन पार्क पर्यटकों के लिए ओपन होगा।कॉर्बेट नेशनल पार्क का निकटतम रेलवे स्टेशन रामनगर में है, जो करीब 12 किमी दूर स्थित है। यह नियमित ट्रेनों द्वारा नई दिल्ली से जुड़ा हुआ है। रानीखेत एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति दिल्ली और रामनगर के बीच यात्रा करने के लिए सबसे पसंदीदा ट्रेनें हैं। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के करीब हल्द्वानी और काठगोदाम रेलवे स्टेशन है, जो लगभग 60 किमी दूर स्थित है। सड़क मार्ग से यात्रा कर यहां पहुंचा जा सकता है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581