उत्तराखंड समाचार

अधिकारियों के एक माह में पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी होने के आश्वासन पर स्थगित हुआ आंदोलन

अधिकारियों के एक माह के अंदर ज्यादातर मांगें पूरी करने के आश्वासन

हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोमवार को आंदोलन किया। अधिकारियों के एक माह के अंदर ज्यादातर मांगें पूरी करने के आश्वासन देने के बाद उन्होंने आंदोलन एक माह के लिए स्थगित कर दिया।संगठन के क्षेत्रीय मंत्री आन सिंह जीना ने बताया कि मई 2022 में 13 सूत्रीय मांगपत्र परिवहन निगम अधिकारियों को सौंपा गया था। इसमें रोडवेज कर्मियों की पदोन्नति, संविदा और विशेष श्रेणी कर्मियों को नियमित करने के साथ कर्मचारियों को मिलने वाले डीए लागू करने जैसी कई मांगें की गई थीं। पहले अधिकारियों ने कुछ दिन का समय मांगा था। वहीं मांगों को पूरा न करने पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने आंदोलन करने की बात कही थी। सोमवार को संगठन के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में काठगोदाम स्थित रोडवेज आरएम कार्यालय में एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद ही अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन के पदाधिकारियों से मिला।क्षेत्रीय मंत्री के मुताबिक अधिकारियों ने एक माह में पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने की बात कहते हुए जल्द से जल्द ज्यादातर मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही डीए लागू करने के लिए मुख्यालय से पत्राचार करने की बात भी कही है। वार्ता के बाद आंदोलन एक माह के लिए स्थगित कर दिया गया। इस दौरान आंदोलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश कांडपाल, प्रांतीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह अधिकारी, प्रांतीय उपाध्यक्ष जगमोहन, प्रांतीय संगठन मंत्री शंकर सिंह, शाखा मंत्री हल्द्वानी राजेंद्र सिंह नेगी, रमेश पलड़िया, केएन तिवारी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, श्याम सिंह साही, सुभाष मिश्रा, संजय चौधरी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464