उत्तराखंड समाचार

गदरपुर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार एमआर की मौत

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

रुद्रपुर : ऊधमसिंहनगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में स्कूटी सवार जी नेक्स एनीमल हेल्थ कंपनी के एमआर को ट्रक ने रौंद दिया। इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।पुलिस के मुताबिक हरजिंदर नगर, कानपुर निवासी 32 वर्षीय मनीष शुक्ला पुत्र उमा शंकर जी नेक्स एनीमल हेल्थ कंपनी में एमआर थे। वह रुद्रपुर के गंगापुर रोड स्थित शिव इनक्लेव कालोनी में पत्नी गरिमा शुक्ला के साथ रहते थे। पत्नी इन दिनों कानपुर गई हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार काे मनीष कंपनी के काम से काशीपुर गया हुआ था। रात को वह वापस स्कूटी से घर की ओर आ रहे थे। इसी बीच गदरपुर थाना क्षेत्र में तेज अनियंत्रित ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।यह देख आसपास के लोगों ने एंबुलेंस 108 की मदद से देर रात घायल मनीष को जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी मुकेश मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली, साथ ही शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। चौकी प्रभारी मुकेश मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दे दी गई है। इधर, गदरपुर पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581