Notice: Undefined index: HTTP_REFERER in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तर प्रदेश समाचार

राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र सरकार की ‘शासन आपल्या दारी’ और ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना’ के लाभार्थियों की

सरकार नागरिकों के घरों तक बुनियादी सेवाएं पहुंचा रही है ताकि उन्हें उन सेवाओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

। 04 SEP 2024 5:30PM

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (4 सितंबर, 2024) उदगीर में महाराष्ट्र सरकार की ‘शासन आपल्या दाइस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि ‘शासन आपल्या दारी’ और ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना’ समावेशी एवं समृद्ध समाज और देश के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की मदद से महाराष्ट्र में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने महिलाओं को वित्तीय साक्षरता और कौशल प्रदान करने के साथ-साथ उनके लिए आजीविका के अवसर पैदा करने के लिए राज्य सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी और उत्तरदायी शासन के लिए कई कदम उठा रही है। सरकार नागरिकों के घरों तक बुनियादी सेवाएं पहुंचा रही है ताकि उन्हें उन सेवाओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।री’ और ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना’ के लाभार्थियों की एक सभा को संबोधित किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए की जा रही ऐसी सभी पहलों के बारे में जानकर मुझे बहुत संतोष मिलता है। कहा जाता है कि समान परिस्थितियों में परिवार के आर्थिक संसाधनों का उपयोग परिवार के लोगों की भलाई में करने की भावना और समझ पुरुषों से कहीं अधिक महिलाओं में होती है। ऐसा माना जाता है कि अगर हम एक पुरुष को शिक्षित करते हैं तो हम सिर्फ़ एक व्यक्ति को शिक्षित करते हैं लेकिन अगर हम एक महिला को शिक्षित करते हैं तो हम पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ी को शिक्षित करते हैं। यह बात आर्थिक सशक्तिकरण के लिए भी सच है। अगर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो पूरा परिवार और आने वाली पीढ़ी भी सशक्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464