उत्तर प्रदेश समाचार

शोक में व्यापारियों ने बंद रखा धौलछीना बाजार

मंगलवार की सुबह मृतक का जागेश्वर में अंतिम संस्कार किया गया।

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से बुकिंग पर कार लेकर टनकपुर आए भैसियाछाना ब्लाक के ग्राम काचुला निवासी टैक्सी मालिक और होटल स्वामी की हत्या के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार की सुबह मृतक का जागेश्वर में अंतिम संस्कार किया गया। शोक में व्यापारियों ने धौलछीना बाजार आज बंद रखा और निधन पर शोक जताया। शोक जताने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान रावत, प्रशांत सिंह रावत, चंदन सिंह मेहरा, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, संजय जीना, कोषाध्यक्ष प्रताप जीना, महेन्द्र सिंह मेहरा, केशर सिंह मेहरा, गोपाल मेहरा, विक्रम बोरा आदि ने शोक जताया। व्यापारियों ने पूरे मामले की जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

काचुला गांव निवासी देवेन्द्र सिंह बिष्ट का खटीमा चकरपुर बनबसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क से नीचे शव मिला था। जबकि गाड़ी सड़क पर खड़ी थी। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर भी सौंपी है। परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581