उत्तराखंड समाचार

दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई गिरफ़्तार

सीबीएसई द्वारा आयोजित जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर की परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने अभियुक्त पहुंचा था।

देहरादून,04 अगस्त। दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई दून पुलिस की गिरफ्त में आ गया हैं। सीबीएसई द्वारा आयोजित जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर की परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने अभियुक्त पहुंचा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लेमेटाउन स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र में परीक्षा के दौरान BIOMETRIC उपस्थित से मिलान न होने पर पकड में आया अभियुक्त

सीबीएसई द्वारा जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर की परीक्षा का आयोजन किया गया था, उक्त परीक्षा के लिये क्लेमेंटाउन क्षेत्र में बनाये गये परीक्षा केन्द्र आर्मी पब्लिक स्कूल में द्वितीय पाली में आयोजित की जा रही परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी रिंकू पुत्र विनोद के स्थान पर एक अन्य व्यक्ति संदीप कुमार पुत्र विजेंद्र निवासी 428 गांव पटिया देवा सोनीपत हरियाणा परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। जो BIOMETRIC उपस्थित से मिलान न होने पर पकड में आया।जिसके विरुद्ध आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल थाना क्लेमेंटाउन में मुकदमा अपराध संख्या 99/2024 धारा 318(4),319 (2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र विजेंद्र निवासी 428 गांव पटिया देवा सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581