उत्तराखंड समाचार

केदारनाथ के आपदा में फंसे श्रद्धालुओं के लिए लगाया हेल्थ चेकअप कैंप

काफी मस्कत के बाद प्रशासन द्वारा लोगों को निकाला जा रहा है। श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,

देहरादून, 04 अगस्त। केदारनाथ के आपदा में फंसे श्रद्धालुओं के लिए पेनेशिया अस्पताल देहरादून ने लगाया  हेल्थ चेकअप कैंप। बीते दिनों केदारनाथ क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा होने, बादल फटने एवं लैंडस्लाइड की वजह से हजारों श्रद्धालु क्षेत्र में फंसे हुए थे। काफी मस्कत के बाद प्रशासन  द्वारा लोगों को निकाला जा रहा है। श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इसी को ध्यान में रखते हुए पेनेशिया अस्पताल देहरादून ने इन क्षेत्रों में हेल्थ कैंप का आयोजन किया है। पेनेशिया अस्पताल द्वारा हेल्थ कैंप को तीन भागों में बांटा गया है  जिसमें चौमासी, सोनप्रयाग एवं सिरसी का क्षेत्र शामिल है। हेल्थ कैंप में मुख्य रूप से जो लोग चेकअप करने आ रहे हैं उनमें सांस लेने की समस्या, आपदा में चोट लगने की समस्या, सर दर्द, बुखार जैसे लक्षण मिले हैं। इस कैंप में आने वाले श्रद्धालुओं में मुख्य रूप से नेपाल, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब एवं दिल्ली जैसे राज्य के लोग शामिल है। चौमासी, सोनप्रयाग एवं सिरसी तीनों कैंप में लगभग। 350 से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य चेकअप करवाया और दवाइयां ली। पेनेशिया अस्पताल के एमडी रणवीर सिंह चौहान अपनी टीम के साथ चौमासी हेल्थ कैंप में आए हुए लोगों को दवा वितरित कर रहे हैं। अस्पताल के एमडी रणबीर सिंह चौहान ने कहा कि ऐसी विपत्ति के घड़ी में हम सभी को एक साथ मिलकर उत्तराखंड में आए हुए श्रद्धालुओं को मदद करनी चाहिए। हमारे अस्पताल की ओर से जितना भी हो सके हम लोगों की मदद करना चाहते हैं उनके स्वास्थ्य का देख-देख के साथ-साथ हम उन्हें दवा वितरित भी कर रहे हैं ताकि वे अपने घर तक सुरक्षित पहुंचे। पेनेशिया अस्पताल की ओर से आयोजित इस कैंप में अस्पताल के डायरेक्टर शुभम चंदेल डॉक्टर. जे. बी,  सामाजिक कार्यकर्ता दिवाकर गैरोला, चंद्रपाल सिंह नेगी, डॉक्टर मधुसूदन, डॉ प्रकाश एवं विकास रावत, नर्सिंग स्टाफ अरविन्द , सूरज, कांति, सुमित एवं  शिवराज अस्पताल की ओर से मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581