उत्तराखंड समाचार

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने निकाली सामाजिक न्याय यात्रा

सामाजिक न्याय यात्रा निकालते राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के पदाधिकारी

देहरादून। अनुसूचित जाति आरक्षण में अति वंचित जातियों को आरक्षण में वर्गीकरण लागू करने के निर्णय का राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने स्वागत करते हुये उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून मे विशाल सामाजिक न्याय यात्रा निकालते हुये सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद अदा किया।

आज दोपहर राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा से जुड़े समाज के हजारों लोग गांधी पार्क में एकत्र हुये, जहां राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भागवत प्रसाद मकवाना के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या के साथ-साथ कनौजिया समाज, सोनकर समाज, पासी समाज आदि अन्य समाज का आरक्षण में वर्गीकरण करने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया धन्यवाद अदा किया तथा केंद्र और प्रदेश सरकार से सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार अनुसूचित जाति, जनजाति आरक्षण में वर्गीकरण लागू किए जाने तथा पृथक आरक्षण वंचित जातियों को दिए जाने की पूर्व जोर मांग की।

आज गांधी पार्क से सामाजिक न्याय यात्रा जिलाधिकारी कार्यालय कचहरी तक निकाली गई तथा महामहिम राष्ट्रपति, देश के प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री उत्तराखंड को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किए गए। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का विरोध करने वाली बसपा प्रमुख मायावती, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर नगीना तथा अनुसूचित समाज के अति दलित वर्गों के आरक्षण का विरोध करने वाले संगठनों व नेताओं की निंदा की गई। रैली में वंचित समाज के युवाओं में महिलाओं ने जमकर नाचे बाजी की तथा सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया तथा विरोध करने वाली शक्तियों के विरुद्ध भी जमकर नारेबाजी की।

सामाजिक न्याय यात्रा का नेतृत्व भगवत प्रसाद मकवाना राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा एवं पूर्व अध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार ने किया। सामाजिक न्याय यात्रा मे मुख्य रूप से कमल कनौजिया अध्यक्ष कनौजिया समाज, नरेंद्र कनौजिया, राजेश शंकर बिट्टू सोनकर पार्षद, राजीव पासी, धर्मपाल घाघट राष्ट्रीय महामंत्री मोर्चा, राजेंद्र केसला प्रदेश अध्यक्ष मोर्चा, राजेश प्रधान अध्यक्ष नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष एवं वाल्मीकि मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल कुमार पार्षद,  राजेश राजोरिया राष्ट्रीय महामंत्री मोर्चा, राजेंद्र मोहन केसला राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, भारत भूषण, मदन वाल्मीकि प्रदेश प्रमुख महामंत्री, अरुण चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मदन मोहन राष्ट्रीय सचिव, महेश नारायण एडवोकेट, राजीव राजौरी प्रदेश महामंत्री, प्रमोद नहर प्रदेश महामंत्री, श्रीमती कृष्णा चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष, विनोद कुमार घाघट प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी, श्रीमति अनिका छेत्री प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती अनीता वाल्मीकि प्रदेश उपाध्यक्ष, सोनू गहलोत प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, विशाल अनंत प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, सनी कुमार, मनोज वाल्मीकि, महेश पाल, राजेंद्र मचल, अनिल खजवाल, सुनील मेहंदी, मनोज खैरवाल, गोपाल दास आदि शामिल थे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581