उत्तराखंड समाचार

बद्रीनाथ धाम के पंडो, हक-हकूक धारियों को समर्थन

कठैत जी ने धरने पर बैठे लोगों से धरना समाप्त करने का अनुरोध किया और आस्वाशन दिया कि उनकी लड़ाई में उत्तराखंड क्रांति दल कंधे से कंधा मिलाकर हर मोर्चे पर लड़ेगी।

देहरादून। श्री बद्रीनाथ धाम में पिछले 99 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए धाम के पंडो, हक-हकूक धारियों को समर्थन देने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत धरना स्थल लज्जागढ़ में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कठैत जी द्वारा कहा गया कि श्री बद्रीनाथ धाम के स्वरूप से की गई छेड़-छाड़ से वे बहुत दुखी हैं और इस धाम के मूल स्वरूप से छेड़-छाड़ नहीं करने दिया जाएगा साथ ही धाम के पंडों, हक-हकूक धारियों की मांग को लेकर जमीनी स्तर व कानूनी लड़ाई लड़ाई लड़ी जाएगी। साथ ही कठैत जी ने धरने पर बैठे लोगों से धरना समाप्त करने का अनुरोध किया और आस्वाशन दिया कि उनकी लड़ाई में उत्तराखंड क्रांति दल कंधे से कंधा मिलाकर हर मोर्चे पर लड़ेगी। इस अवसर पर धरना संचालक राम किशोर ध्यानी ने कठैत जी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे विगत 50 सालों से भाजपा के सक्रिय सदस्य रहें हैं परन्तु उनकी सरकार द्वारा धाम के पौराणिक स्वरूप से की गई छेड़-छाड़ से दुःखी होकर वे इसी समय भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से स्तीफा देते हैं और उक्रांद की सदस्यता ग्रहण करते हैं। साथ ही उनके द्वारा कठैत जी के आश्वासन पर धरना समाप्त करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर विजयंत सिंह निजवाला, पूर्व प्रमुख कीर्तिनगर द्वारा कहा गया कि तीर्थ पुरोहित की लड़ाई हम कानूनी स्तर पर भी लड़ेंगे इसके लिए हमें चाहे सुप्रीम कोर्ट तक भी जाना पड़े तो जाएंगे और सरकार पर आपराधिक मुकदमा भी दर्ज करवाएंगे। इस अवसर पर हीरालाल कोटियाल, सिद्धार्थ पालीवाल, विनय टोडरिया, किशनपाल ध्यानी सहित सैकड़ों लोगों ने उक्रांद की सदस्यता ली। इस अवसर पर बृजमोहन सिंह सजवाण, जवाहरलाल भट्ट, अर्जुन नेगी, श्याम सिंह रमोला, एसपी पुरोहित, अनूप बिष्ट, दीपक फर्स्वाण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581