उत्तराखंड समाचार

लेफ्ट टर्न को बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान

लेफ्ट टर्न को बाधित करने वाले 110 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट में कार्यवाही की गई।

देहरादून, 24  सितंबर। लेफ्ट टर्न को बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध दून पुलिस ने शहर में अभियान चलाया और मॉडिफाइड, रेट्रो साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध भी पुलिस ने अपना अभियान जारी रखा। अभियान के तहत देहरादून नगर में अलग-अलग टीमें गठित कर मॉडिफाइड, रेट्रो साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी। लेफ्ट टर्न को बाधित करने वाले 110 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट में कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान अब तक 226 मॉडीफाइड, रेट्रो साइलेंसर लगे वाहनों को सीज किया गया।

एसएसपी देहरादून द्वारा लेफ्ट टर्न बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाई किए जाने के एसपी ट्रैफिक को निर्देश दिए गए है जिसके क्रम में आज देहरादून शहर के मुख्य चौराहों तिराहो पर लेफ्ट टर्न को बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।  अभियान के दौरान 110 वाहनों का चालान किया गया एव मॉडिफाइड साइलेंसर के विरूद्ध  लगातार व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान  अब तक  कुल 226  मॉडिफाइड/ रेट्रो साइलेंसर लगे वाहनों को सीज किया गया।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581