उत्तराखंड समाचार

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

02 नाबालिक सहित कुल 13 लोगों के वाहन किये सीज

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाने व यातायात व्यवस्था को सुचारू व सुदृढ़ करने तथा जाम की स्थिति से निपटने हेतु सड़कों पर अनावश्यक/ स्थायी रुप से पार्क किये गए समस्त वाहनों को हटवाने, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर स्पीड/ रैश ड्राइविंग, ओवर लोडिंग, माल वाहनों में सवारी बैठाने, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालाने तथा दोपहिया वाहन में 03 सवारी बैठाने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित जनपद के समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये गए हैं।

जिस क्रम में आज पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा अनेक कार्यवाही की। थानाध्यक्ष झूलाघाट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक संदीप चन्द निवासी कांगड़ी झूलाघाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। अपर उप निरीक्षक संजय सिंह मय थाना अस्कोट पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक राजेश कुमार निवासी भौड़ी पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। अपर उप निरीक्षक विनोद शर्मा मय थाना थल पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक हयात सिंह निवासी स्यालदे पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। नाबालिकों द्वारा वाहन चलाने में 02 वाहन, बिना कागजात 05, ओवर स्पीड/ रैश ड्राइविंग 03 वाहन सीज किये गये । यातायात नियमों का उल्लंघन करने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 110 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी ।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581