उत्तराखंड समाचार

शिक्षकों ने राज्य के वित्त मंत्री को सौपा ञापन

विघालयो में वर्षो से शिक्षण कार्य कर रहे 415तदर्थ शिक्षकों के विनिमितीकरण की मांग की।

देहरादून। उतराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ की पब्लिक इंटर कालेज इकाई से जुडे शिक्षकों ने राज्य के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को ञापन सौपकर उनसे अशासकीय विघालयो के शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों को फरवरी माह से वेतन न मिलने और तदर्थ शिक्षकों के विनिमितीकरण की समस्या से अवगत कराया। वित्त मंत्री ने शीघ्र वेतन दिलवाने का आश्वासन दिया। बृहस्पतिवार को डोईवाला में शिक्षको के एक प्रतिनिधि मंडल ने इकाई मंत्री अश्विनी गुप्ता के नेतृत्व में वित्त मंत्री को ञापन सौपकर उनसे राज्य के अशासकीय विघालयो में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों को फरवरी माह से वेतन दिलवाने और इन विघालयो में वर्षो से शिक्षण कार्य कर रहे 415तदर्थ शिक्षकों के विनिमितीकरण की मांग की।संघ के इकाई मंत्री अश्विनी गुप्ता ने बताया कि वित्त मंत्री ने शीघ्र वेतन जारी कराने के निर्देश दिए। ञापन में इकाई अध्यक्ष डीएस कंडारी, जेपी चमोली, भुवनेश वर्मा, ओमप्रकाश काला, विवेक बधानी, अनीता पाल, रतनेश कुमार आदि के हस्ताक्षर थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581