उत्तराखंड समाचार

नई सरकार के गठन के बाद मिलेगी उत्तराखंड के 7.23 लाख लोगों को पेंशन

समाज कल्याण निदेशालय का प्रस्ताव शासन में अटका है

हल्द्वानी : उत्तराखंड के 7.23 लाख पेंशनरों को चौथी किश्त के लिए नई सरकार बनने का इंतजार करना होगा। नई सरकार में ही उनकी पेंशन जारी की जाएगी। समाज कल्याण निदेशालय का प्रस्ताव शासन में अटका है । उम्मीद जताई जा रही है कि नई सरकार का गठन होेने के बाद पेंशन जारी होगा।समाज कल्याण विभाग की ओर से राज्य के साढ़े सात लाख पेंशनरों को हर माह 1200 रुपये पेंशन मदद के तौर पर दिए जाते हैं। पेंशनधारकों में वृद्ध, दिव्यांग, विधवाएं शामिल हैं। एक पेंशनधारक को साल में 14 हजार 400 रुपये चार किश्तों में दी जाती है। वर्ष 2021 में पेंशनधारकों को अब तक चौथी किश्त जारी नहीं हो सकी है। समाज कल्याण निदेशालय ने पेंशनरों की सूची शासन को एक माह पहले भेज दी थी। लेकिन यह प्रस्ताव अटक गया। अधिकारियों के अनुसार नई सरकार में ही चौथी किश्त जारी हो सकती है।समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के अनुसार शासन को 169.24 करोड़ रुपये का डिमांड लेटर भेजा है। अब तक पेंशनरों को जनवरी से लेकर दिसंबर तक की किश्त दी जा चुकी है। जनवरी, फरवरी और मार्च की किश्त और जारी होनी है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581