उत्तर प्रदेश समाचार

मृतक टैक्सी ओनर के स्वजनों ने दी हत्या की तहरीर, शोक में व्यापारियों ने बाजार किया बंद

शव देख मृतक की पत्नी और बच्चों का रोरोकर बुरा हाल है

अल्मोड़ा : अल्मोड़ा से बुकिंग पर कार लेकर टनकपुर आए भैसियाछाना ब्लाक के ग्राम काचुला निवासी टैक्सी मालिक और होटल स्वामी की हत्या के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। बीती रात शव पहुंच गया। शव देख मृतक की पत्नी और बच्चों का रोरोकर बुरा हाल है। मंगलवार की सुबह मृतक का जागेश्वर में अंतिम संस्कार किया गया।शोक में व्यापारियों ने धौलछीना बाजार आज बंद रखी और निधन पर शोक जताया। शोक जताने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान रावत, प्रशांत सिंह रावत, चंदन सिंह मेहरा, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, संजय जीना, कोषाध्यक्ष प्रताप जीना, महेन्द्र सिंह मेहरा, केशर सिंह मेहरा, गोपाल मेहरा, विक्रम बोरा आदि ने शोक जताया। व्यापारियों ने पूरे मामले की जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।बीते सोमवार काचुला गांव निवासी देवेन्द्र सिंह बिष्ट का सोमवार को खटीमा चकरपुर बनबसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क से नीचे शव मिला था। जबकि गाड़ी सड़क पर खड़ी थी। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर भी सौंपी है। परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।मृतक के दो बच्चे हैं। वह अपनी इनोवा कार बुकिंग पर लेकर टनकपुर गया हुआ था। वह एक बार वहां से सवारी छोड़कर हल्द्वानी आ गया था। दोबारा बीते रविवार की दोपहर वह टनकपुर रवाना हुआ। रात 8 बजकर 41 मिनट के बाद से उसका फोन बंद आने लगा। सोमवार को पुलिस ने मृतक के बड़े भाई पदम सिंह को घटना की जानकारी दी।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581