उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

शांति भंग करने व शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई, 03 व्यक्ति गिरफ्तार

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के आदेशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ श्री गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला श्री के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा डीडीहाट क्षेत्र में शांति भंग करने वाले सुनील वर्मा व कैलाश खडायत को बीएनएसएस की धारा 172 व धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष जौलजीबी श्री प्रदीप यादव के नेतृत्व में कोतवाली जौलजीबी पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 125 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button