उत्तराखंड समाचारक्राइम

लोक शान्ति भंग करने वालों के विरूद्ध दून पुलिस ने की कार्यवाही

सार्वजनिक स्थान पर लडाई-झगडा करने वाले 5 व्यक्ति गिरफ्तार

देहरादून, 03 जून। लडाई-झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वालों के विरूद्ध दून पुलिस ने कार्यवाही की। सार्वजनिक स्थान पर लडाई-झगडा करने तथा हुडदंग मचाने वाले 05 अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

हुडदंग कर शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी अधीनस्थों को कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं। निर्गत निर्देशो के क्रम में गत रात्रि को कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत शिमला बाईपास दिल्ली दरबार के पास सडक पर सरेआम हुडदंग करने व शान्ति व्यवस्था भंग करने के मामले मे 05 अभियुक्तों ऋषभ पुत्र संजय निवासी प्रताप पुर मेरठ हाल निवास सुभाष नगर थाना केलैमन्टाउन उम्र 25 वर्ष, अन्तिम लाठीयान पुत्र जयपाल सिँह निवासी सुभाष नगर ब/व एमएस सिह का मकान थाना क्लैमन्टाउन देहरादून उम्र 23 वर्ष, अमन पुत्र विनोद शर्मा निवासी टाईप 2 मकान नम्बर 20 आडिट कालोनी सीमाद्वार देहरादून उम्र 35 वर्ष, कोश्तम चौधरी पुत्र रामकुमार सिँह निवासी मकान नम्बर 74 मधु विहार जीएमएस रोड देहरादून उम्र 30 वर्ष, अभिषेक उर्फ मिठ्ठु पुत्र सुभाष तोमर निवासी मधु विहार टर्नर रोड देहरादून उम्र 20 वर्ष को अन्तर्गत धारा 151 द.प्र.सं. के तहत गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तगणो को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक विजय प्रताप राही चौकी प्रभारी आईएसबीटी कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून, उपनिरीक्षक दीनदयाल सिह, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार, कांस्टेबल आशीष असवाल, कांस्टेबल सोनी कुमार,कांस्टेबल दीपेन्द्र नौटियाल, कांस्टेबल आजाद सिह, कांस्टेबल अमोल राठी व कांस्टेबल ललित कुमार शामिल थे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581