उत्तराखंड समाचारधर्म

एसडीआरएफ को सौंपी गई यात्री पंजीकरण की जिम्मेदारी

गंगोत्री मार्ग पर भद्रकाली,बदरीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी चेक पोस्ट में यात्री पंजीकरण किया जा रहा है।

देहरादून। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एसडीआरएफ को यात्री पंजीकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके तीन काउंटर में करीब 4000 श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया गया। एसडीआरएफ के स्लाट के मुताबिक केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए चार जून के बाद की तिथि मिल रही है। अन्य धाम के दर्शन के लिए 28 मई की तिथि दी जा रही है। सचिव पर्यटन के आदेश पर नई व्यवस्था के तहत एसडीआरएफ को आफलाइन पंजीकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में आठ काउंटर खोले गए हैं। जबकि गंगोत्री मार्ग पर भद्रकाली,बदरीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी चेक पोस्ट में यात्री पंजीकरण किया जा रहा है। एसडीआरएफ के उप निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि सभी सेंटर में करीब 4000 श्रद्धालुओं के पंजीकरण किए गए। केदारनाथ धाम के लिए चार जून तक दर्शन का स्लाट उपलब्ध नहीं है। अन्य धाम के लिए 28 मई के बाद की तिथि दी जा रही हैं। एसडीआरएफ की ओर से बस टर्मिनल कंपाउंड में बुजुर्गों यात्रियों की सहायता और पंजीकरण के लिए अलग व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581