उत्तराखंड समाचार

मतगणना केन्द्र में किया गया ड्राई-रन रिहर्सल

10 मार्च को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की होने वाली मतगणना

देहरादून, 08 मार्च। 10 मार्च को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की होने वाली मतगणना से पूर्व आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार की देख-रेख में सभी विधानसभाओं हेतु ईटीपीबीएस (इलैक्ट्राॅनिक ट्रांसमीडिएट पोस्टल बैलेट सिस्टम) का ड्राई-रन रिहर्सल आज मतगणना केन्द्र महाराणा प्रताप स्पोर्टस काॅलेज रायपुर में किया गया। ड्राई-रन रिहर्सल का निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित समस्त रिटर्निंग आधिकारियों व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों व ईटीपीबीएस में लगे समस्त कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ईटीपीबीएस से मतों की गणना हेतु इन्टरनेट कनेक्टिविटी, स्कैनिंग व अन्य तकनीकी पहलुओं आदि को चैक करने के लिए ड्राई-रन रिहर्सल किया जा रहा है। जिससे मतगणना के दिन कोई परेशानी न हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईटीपीबीएस में लगे कार्मिकों को निर्देश दिए कि भली भांति प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया जाए जिससे मतगणना के दिन आसानी से कार्य सम्पन्न हो सकें। उन्होंने समस्त एआरओ, प्रोग्रामर व एनआईसी के कर्मचारियों को आपसी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए जिससे कोई त्रुटि न उन्होंने प्रत्येक विधानसभावार हो रहे ड्राई-रन रिहर्सल का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को इस आशय का प्रमाण पत्र भी लिया जाए, कि उनके द्वारा भली भांति प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया जाए। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी रायपुर मनीष कुमार, ऋषिकेश अपूर्वा पाण्डेय, देहरादून कैंट डॉ शिव कुमार बरनवाल, मसूरी नरेश चन्द दुर्गापाल, राजपुर रजा अब्बास, चकराता सौरभ असवाल, विकासनगर विनोद कुमार, धर्मपुर आर के तिवारी, डोईवाला युक्ता मिश्रा, अधीक्षण अभियंता लो.नि. वि. डी. सी नौटियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस रावत के अलावा मतगणना कार्मिक उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581