उत्तर प्रदेश समाचारदेशविदेश

विशेष अभियान 2.0:खान मंत्रालय का स्वच्छता की ओर एक कदम

वर्मी कम्पोस्ट पिट परियोजनाओं के लिए स्थलों की पहचान की गई।

नई दिल्ली। विशेष अभियान 2.0 के हिस्से के रूप में, खान मंत्रालय ने अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ मिलकर नवंबर, 2022 से अगस्त, 2023 तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित कीं। खान मंत्रालय के सचिव ने इस अभियान की शुरुआत 02 अक्टूबर, 2022 को नयी दिल्ली में की थी जिसमें मंत्रालय के अधीन आने वाले सभी संगठन वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए थे। मंत्रालय ने देशभर में 84 साइट कार्यालयों की पहचान कर इनमें 116 स्वच्छता अभियान आयोजित किए।

मंत्रालय ने निर्धारित लक्ष्य ‘पर्यावरण को वापस देना’ (गिविंग बैक टू इनवायरमैंट) अभियान के तहत वर्षा जल संचयन, कम्पोस्ट पिट, झीलों/ तालाबों की सफाई और कचरे का पर्यावरण-निपटान शामिल था। खान मंत्रालय के कार्यालयों की इमारतों में वर्षा जल संचयन संरचनायें स्थापित की गईं। वर्मी कम्पोस्ट पिट परियोजनाओं के लिए स्थलों की पहचान की गई।

 

 

Related Articles

Back to top button