उत्तराखंड समाचार

श्रद्धा के साथ की गई श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा की संकल्प पूजा

श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा के निकलने का इंतजार है। कोरोना काल अब शांति की ओर है

देहरादून 08 मार्च। महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी महाराज अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के सानिध्य में सेवादल व श्रद्धालुओं द्वारा आगामी श्री बालाजी जन्मोत्सव के पावन पर्व पर निकलने वाली श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा की संकल्प पूजा श्रद्धा व उत्साह के साथ की गई। विगत 2 वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात इस वर्ष 16 अप्रैल को श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा होगी। दिगंबर दिनेश पुरी ने बताया कि आज प्रातः में प्रमुख अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं अन्य सेवादार व श्रद्धालुओं ने भगवान श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी व पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा के सम्मुख जलाभिषेक व पूजा-अर्चना कर सामूहिक रूप से यात्रा के सुख शांति से संपन्न होने का संकल्प एवं प्रार्थना की। उन्होंने कहा कोरोना काल के कारण कि विगत लगभग 2 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के पश्चात श्रद्धालुओं को श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा के निकलने का इंतजार है। कोरोना काल अब शांति की ओर है इस आयोजन की तैयारियां सरकारी दिशा निर्देशों के पालन करते हुए प्रारंभ हो गई है। 3 अप्रैल 2022 को मेहंदीपुर राजस्थान श्री बालाजी धाम के लिए प्रस्थान होगा। 5 अप्रैल को नगर में पवित्र ज्योत का प्रवेश होगा। 6 अप्रैल से मंदिर प्रांगण में श्री राम कथा प्रारंभ होगी। वृंदावन के व्यास सुदेशु नंदन श्री राम कथा करेंगे। 19 अप्रैल को भंडारा होगा। शोभायात्रा मे मथुरा, वृंदावन, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के कलाकार बैंड बाजे, ढोल नगाड़े, ऊंट, घोड़े बग्गी, रथ आदियात्रा में शामिल होंगे। लगभग 500 महिलाओं की कलश यात्रा होगी। देसी घी का सवामणी भोग अर्पण होगा। मेहंदीपुर बालाजी धाम से पवित्र जोत आएगी, जो श्रद्धालुओं की श्रद्धा का केंद्र होगी। जोत का यात्रा वाले दिन नगर में भ्रमण होगा। डेढ़ सौ तोरण द्वारों से स्वागत होगा। फूलों के डोले होंगे आकर्षण का केंद्र जिन में विराजमान होंगे श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी के स्वरूप एवं श्री बालाजी महाराज के स्वरूप। वाराणसी से आएगा विशेष डमरु बैंड। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पद पर विराजमान होने के पश्चात महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी महाराज यात्रा में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं को अपने दर्शन देंगे। लगभग 2 किलो चांदी का विशाल छत्र भी होगा पंचमुखी श्री सिंदुरिया हनुमान जी को अर्पण। सिंदुरिया चोला भी होगा अर्पण।

सेवा दल ने बताया कि सभी कार्यक्रम कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए संपन्न होगा। जनजीवन सामान्य होने पर ही यह कार्यक्रम संपन्न हो पाएगा अन्यथा की स्थिति में कार्यक्रम को रद्द अथवा निरस्त भी किया जा सकता है। आज की संकल्प पूजा में दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी,  आचार्य आशीष उनियाल के साथ प्रमुख अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, पालकी यजमान दिलीप सैनी, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, अनुराग अग्रवाल, एडवोकेट राजकुमार गुप्ता, शैलेंद्र सिंघल, शशिकांत सिंघल, उमेश कनोजिया, नरेंद्र ठाकुर, पंकज शर्मा, कार्तिक गर्ग, कांता अग्रवाल, मेघा गर्ग, प्रीति गुप्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581