उत्तराखंड समाचार

13 जून को देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस : धीरेंद्र प्रताप

कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी।

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ राजनैतिक षडयंत्र के तहत फर्जी मुकदमें दर्ज कर केन्द्र सरकार के अधीनस्थ ऐजेंसियों के माध्यम से लगातार उनका उत्पीड़न कर रही है। जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा ईडी के माध्यम से की जा रही उत्पीडनात्मक कार्रवाई के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 13 जून को पूरे देश में ईडी कार्यालयों के सम्मुख धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि केन्द्र सरकार की इसी उत्पीडनात्मक कार्रवाई के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 13 जून को प्रातः 11ः00 बजे से देहरादून में क्रास रोड़ स्थित ईडी कार्यालय के सम्मुख धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया है। जिसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करेंगे। जिसमें राज्य पार्टी के तमाम प्रमुख नेता पार्टी विधायक एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में भाग लेगे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581