उत्तराखंड समाचार

ब्रुनेई में भारत के उच्चायुक्त आलोक अमिताभ डिमरी ने की राज्यपाल से मुलाकात

उच्चायुक्तों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए कई सुझाव रखे।

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में बुधवार को ब्रुनेई में भारत के उच्चायुक्त आलोक अमिताभ डिमरी एवं युगांडा में भारत के उच्चायुक्त उपेन्द्र सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल और उच्चायुक्तों के मध्य विभिन्न विषयों सहित हाल में ही सम्पन्न हुए ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के सम्बन्ध में चर्चा हुई। राज्यपाल ने उच्चायुक्तों से कहा कि जिन देशों में वे कार्य कर रहे हैं वहां के विश्वविद्यालयों की बेस्ट प्रैक्टिस उत्तराखण्ड के विश्वविद्यालयों के साथ साझा की जाये। साथ ही विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों विशेषकर बालिकाओं को भी इन देशों में अनुभव प्राप्त करने के लिए शैक्षिक भ्रमण के आयोजित किए जांए। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में महिला स्वयं सहायता बेहतर कार्य कर रहे हैं उन्हें अनुभव के आदान-प्रदान हेतु इन देशों में भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किये जा सकते हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल कंज्युमरिज्म से जोड़ने में सहयोग का भी अनुरोध किया। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में योग, आयुर्वेद, मर्म, चिकित्सा और आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में असीमित संभावनाएं है। उन्होंने इन क्षेत्रों में उत्तराखंड को संबंधित देशों में प्रचारित करने में सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर उच्चायुक्तों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए कई सुझाव रखे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581