उत्तराखंड समाचार

ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के अवसर पर दी भावभीनी विदाई

प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नरेश चन्द्र जखमोला, अग्निशमन अधिकारी दया किशन व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

पिथौरागढ़। आज अनुचर दिनेश चन्द्र पाठक के पुलिस विभाग में 33 वर्ष, 05 माह, 25 दिन की नियमित सराहनीय सेवा पूर्ण करने के उपरान्त ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त विदाई समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मी को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह् भेंट करते हुए पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत्त जीवन के सुखद, शांतिमयी एवं भविष्य में अच्छे स्वास्थ्य व सुखद पारिवारिक जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओ एवं इनकी कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई। इसके अतिरिक्त उक्त विदाई समारोह में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, परवेज अली, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नरेश चन्द्र जखमोला, अग्निशमन अधिकारी दया किशन व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button