उत्तराखंड समाचार

पुलिस आधुनिकीकरण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित

वाइब्रेन्ट विलेज के अन्तर्गत आ रहे मौजूदा थाना/चौकी एवं सृजन की जाने वाली नई पुलिस चौकियों के इंफ्रास्ट्रक्चर का प्लान तैयार कर लें।

देहरादून, 27 मार्च। आज पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अभिनव कुमार द्वारा पुलिस मुख्यालय सभागार में राज्य की पुलिस आधुनिकीकरण के सम्बन्ध में एक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस महानिदेशक द्वारा विगत वर्ष बजट का बेहतर उपयोग करने के लिए संबंधित अधिकारियों को शुभकामनाएं दी गयी। गोष्ठी में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर, पुलिस आधुनिकीकरण, भविष्य की कार्य योजना की समीक्षा कर निर्देश दिये की नए वृहद आपराधिक कानूनों के तहत पुलिस थानों में अपराध, कानून व्यवस्था, विवेचना, कार्यालय, जन कल्याण हेतु आवश्यक उपकरणों के मानक तैयार करने हेतु निर्देशित किया। Separate Family Accommodation योजना के तहत सीमान्त जनपदों में तैनात कर्मियों के परिजनों हेतु देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर में बहुमंजिला आवासीय सुविधा प्रदान किये जाने के संबंध में डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गये। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस चौकियों के सृजन के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि इसे वाइब्रेन्ट विलेज से जोड़ा जाये। वाइब्रेन्ट विलेज के अन्तर्गत आ रहे मौजूदा थाना/चौकी एवं सृजन की जाने वाली नई पुलिस चौकियों के इंफ्रास्ट्रक्चर का प्लान तैयार कर लें। हाई एल्टीट्यूड में तैनात कर्मियों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने एवं मौसम के दृष्टिगत उन्हें आरामदायक वर्दी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गये। स्क्रैप पॉलिसी के अन्तर्गत स्क्रैप होने वाले वाहनों के स्थान पर नए वाहन क्रय करने के निर्देश दिए गये।वित्तीय वर्ष 2024-25 में क्रय की कार्यवाही में नई तकनीक को सम्मिलित किये जाने हेतु शीघ्र ही विक्रेताओं के लिए Vendor Conclave का आयोजन किया जाएगा। जैम पोर्टल से खरीदारी का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गये। जनपद/वाहिनीयों के शस्त्रों का ऑडिट कर स्मार्ट और शॉर्ट आर्म्स के क्रय पर जोर देने हेतु निर्देशित किया। गोष्ठी में अमित सिन्हा अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन, एपी अंशुमान अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम नीलेश आनन्द भरणे, सेंथिल अब्दुई कृष्ण राज एस., पुलिस उप महानिरीक्षक, पी/एम, श्री बरिन्दरजीत सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रशिक्षण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581