उत्तराखंड समाचार

प्रेमचंद अग्रवाल की लगातार चौथी रिकॉर्ड जीत

अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी शूरवीर सिंह सजवाण को 9077 मतों से शिकस्त दी थी।

देहरादून। ऋषिकेश विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। खास बात यह कि हर चुनाव में उनको मिलने वाले वोटों का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। वर्ष 2007 के विस चुनाव में अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी शूरवीर सिंह सजवाण को 9077 मतों से शिकस्त दी थी।

किच्छा विधानसभा सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ की जीत

किच्छा विधानसभा सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ की जीत हुई है। उन्हें कुल 48836 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी भाजपा राजेश शुक्ला को हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्हें 38649 वोट मिले।

गदरपुर विधानसभा सीट में कड़ी टक्कर के बाद जीते शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे

गदरपुर विधानसभा सीट में कड़ी टक्कर के बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे चुनाव जीत गए हैं। भाजपा काे 52841 वोट मिले तो कांग्रेस के पाले में 51721 वोट आए हैं। दोनों ही प्रत्याशियों के बीच हार-जीत का फर्क सिर्फ 1120 वोट रहा। आप के प्रत्याशी को मात्र 1769 वोट मिले।

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत चुनाव जीते

23869 वोटों से कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत चुनाव जीत गए हैं। उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा से था।

मदन कौशिक जीते

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। उन्होंने हरिद्वार सीट से अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी को हराया है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464