उत्तराखंड समाचार

बड़ा गुणकारी माना जाता है कटहल

सब्जी के साथ फल के गुणों से समाहित वस्तु मानते हैं।

कटहल बड़ी रहस्यमयी चीज है। इसके सब्जी और फल होने पर भी कई मतभेद हैं। कहीं इसका सेवन बड़ा गुणकारी माना जाता है वहीं कुछ लोग इसे देखना तक पसंद नहीं करते। कहीं इसे तंत्र-मंत्र के लिए उपयोग में लिया जाता है तो कहीं इसका स्पर्श भी अशुभ मानते हैं। कुछ लोग इसे सब्जी की श्रेणी में रखते है,वही कुछ लोग इसे फल समझते हैं। वही कुछ लोग इसे सब्जी के साथ फल के गुणों से समाहित वस्तु मानते हैं। आप अपने अपने हिसाब से इसे अपने मनपसंद श्रेणी में डालते रहिए।लेकिन इसके गुणकारी लाभ जानकर आप इसे आजमाएं बिना नहीं रह सकते। सब्जी, अचार और पकौड़े के अलावा इसे तल कर भी खाया जाता है। आइए जानें इसके लाजवाब गुण.. कटहल में ऐसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन जैसे गुण पाए जाते है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। आज हम आपको कटहल के बारे में कुछ ऐसे फायदे बताएंगे, जिसे आप खाने में मजबूर हो जाएंगे।
1.दिल की बीमारी कटहल में बिल्कुल भी कैलोरी नहीं होती है। यह दिल के मरीजों के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।
2. ब्लड प्रैशर इसके अंदर भरपूर मात्रा में पौटाशियम और आयरन पाया जाता है जो ब्लड प्रैशर जैसी समस्या को दूर करता है और शरीर में रत्क संचार को बढ़ाता है।
3. मजबूत हड्डियां हड्डियों के लिए कटहल काफी गुणकारी माना जाता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम हडि्डयों को मजबूत बनाते है।
4. जोड़ो का दर्द अगर कटहल के दूध को घुटनों, घाव, सूजन पर लगाया जाए तो काफी हद तक आराम मिलता है।
5. मुंह के छाले जिन लोगों को मुंह में बार-बार छाले हो जाते है ऐसे में उन्हें कटहल की कच्ची पत्तियों को चबाकर थूकना चाहिए। यह छालों को ठीक करता है।
6. आंखों और त्वचा कटहल में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रौशनी को बढाता है और त्वचा को ठीक रखता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button