उत्तराखंड समाचारक्राइम

युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून 19 मार्च। थाना डोईवाला पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को आज गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज हर्रावाला निवासी व्यक्ति ने थाना डोईवाला पुलिस को एक लिखित तहरीर देते हुये बताया की विगत 16 मार्च को उसकी  पुत्री अपने भाई को साथ लेकर सूर्य प्रकाश कोचर की पत्नी के कहने पर उनके यहाँ बच्चो को टयूशन पढाने के लिये विंडलास रिवर वैली में गयी थी। जहाँ अभियुक्त सूर्य प्रकाश कोचर द्वारा उनके पुत्र व पुत्री को तरल पेय (bnana shake) मे नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया। तहरीर के आधार पर थाना डोईवाला पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुये मुकदमा अपराध सख्या – 97/24 धारा- 376/328 भादंवि के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। डोईवाला पुलिस ने आज नामजद अभियुक्त सूर्य प्रकाश कौचर पुत्र स्व. रविन्द्र सिंह निवासी कुआंवाला थाना डोईवाला देहरादून उम्र 43 वर्ष को लक्ष्मण सिद्ध मन्दिर हर्रावाला से गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

 

एसएसपी ने किया पुलिस कर्मी को निलम्बित

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 19 मार्च। लोकसभा निर्वाचन डयूटी के दौरान शराब का सेवन कर अनुशासनहीनता करने पर एसएसपी देहरादून ने 01 पुलिस कर्मी को निलम्बित कर दिया हैं। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु मसूरी क्षेत्र में गठित एफएसटी टीम में नियुक्त पुलिस कांस्टेबल अमित तोमर को डयूटी के दौरान शराब  पीकर तथा टीम के सदस्यो के साथ र्दुव्यवहार करने पर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने कहा की चुनाव ड्यूटी के दौरान छोटी सी लापरवाही भी नहीं होगी बर्दाश्त। विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button