उत्तराखंड समाचार

मोडिफाई साईलेसर से पटाखे छोड़ने पर बुलेट मोटरसाइकिल सीज

थाना सेलाकुई पुलिस का कहना हैं की यह कार्यवाही लगातार गतिमान है।

देहरादून। बुलट मोटर साईकिल के मोडिफाई साईलेसर से जोर-जोर से पटाखे छोड़ने पर अभियान चलाकर थाना सेलाकुई पुलिस ने एक बुलेट मोटरसाइकिल सीज कर 20 हजार रुपये का चालान न्यायालय किया। विगत दिनों से थाना सेलाकुई पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर को मॉडिफाई कर रोड पर चलते हुए जोर-जोर से पटाखे फोड़े जाने की आवाजे कर रहे हैं जिससे आम वाहन चालक एवं स्थानीय लोग काफी परेशान असहज हो जाते थे। इस सूचना पर थानाध्यक्ष थाना सेलाकुई द्वारा थाना सेलाकुई से एक पुलिस टीम का गठन कर पुलिस टीम को चेकिंग के लिये बाजार सेलाकुई में रवाना किया गया। जिस में गठित पुलिस टीम द्वारा आज चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 07 डीएच-8847 बुलेट जिसको वाहन चालक इकेश्वर पंवार पुत्र अशोक कुमार पंवार निवासी गढी कैंन्ट जनपद देहरादून चला रहा था, को चैक करने पर पाया कि उक्त बुलेट चालक द्वारा वाहन बुलेट मे मोडिफाई साईलेंसर लगा कर सेलाकुई बीच बाजार मे साईलेंसर से पटाके छोडते हुए खतरनाक तरीके से वाहन चलाते पाया गया। मौके पर वाहन चालक द्वारा वाहन के कोई वैध कागजात नही दिखाये गये। पुलिस टीम ने यातायात के उलंघन पर वाहन बुलट को सीज कर बुलट का 20 हजार रुपये का चालान न्यायालय किया। विदित हो कि पूर्व मे 30 मार्च को भी दो बुलट मोटर साईकल को मोटिफाई साईलेसर लगा कर पटाखे छोडने पर सीज किया गया था। थाना सेलाकुई पुलिस का कहना हैं की यह कार्यवाही लगातार गतिमान है। थाना क्षेत्र मे बुलट मोटर साईकिल या अन्य दुपहिया वाहनो पर मोडिफाई साईले़सर लगागर पटाके छोडते हुए सडक पर यातायात का उलंघन करने वालो के विरुद्द सख्त कार्यवाही की जायेगी।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581