उत्तराखंड समाचार

‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

आज जहां पूरा देश वीर बाल दिवस के रूप में उन दो महान योद्धाओं को याद कर रहा है

देहरादून/डोईवाला। पब्लिक इंटर कॉलेज में ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज का दिन उन चार योद्धाओं को याद करने का है जिन्होंने अपने जीवन को मातृभूमि के लिए समर्पित कर दिया था। विद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर तेजेंद्र सिंह को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंगलवार को ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर विद्यालय ने बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह की शहादत को नमन करते हुए उनके चित्रों पर पुष्प चढ़कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे व्यायाम शिक्षक रविंद्र सिंह सैनी ने कहा कि आज का दिन उन  योद्धाओं को याद करने का है जिन्होंने अपने को सर्वस्व निछावर करके मातृभूमि के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया। 8 एवं 13 वर्ष की आयु मे बाबा जोरावर सिंह, फतेह सिंह ने अपनी शहादत देकर मातृभूमि के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि सिख कौम हमेशा से राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाली रही है, आज जहां पूरा देश वीर बाल दिवस के रूप में उन दो महान योद्धाओं को याद कर रहा है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने को बलिदान किया वहीं गुरु गोविंद सिंह जी का त्याग भी हमें हमेशा याद रखना चाहिए, जिन्होंने अपने पूरे परिवार को राष्ट्र के लिए समर्पित किया। हिंदी विभाग अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने कहा कि आज ‘वीर बाल दिवस’ के साथ-साथ शहीद उधम सिंह जी की भी जयंती है, जिन्होंने जलियांवाला बाग कांड के खलनायक जनरल डायर को मार कर भारत माता का कर्ज चुकाया था। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तेजेंद्र सिंह को विद्यालय ने सम्मानित किया कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी, अनीता पाल ओम प्रकाश कला अश्वनी गुप्ता अनीता पाल सुदेश सहगल चारू वर्मा मोनिका तेजवीर सिंह राजीव कंडवाल, सपना थपलियाल, रानू शर्मा, आशुतोष डबराल ,उदय सिंह पाल के अलावा तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581