उत्तराखंड समाचार

श्री हेमकुंड साहिब के लिए 19 मई को रवाना होगा पहला जत्था,

22 मई को खोले जाएंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

देहरादून। 22 मई को आरंभ हो रही सिखों के प्रमुख तीर्थ तथा उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में पहचान रखने वाले श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पहला जत्था 19 मई को ऋषिकेश से रवाना होगा। श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि इस वर्ष श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को खुल रहे हैं। श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यात्रा के पैदल मार्ग को खोलने का कार्य भी अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि श्री हेमकुंड साहिब के लिए यात्रियों का पहला जत्था 19 मई को ऋषिकेश से रवाना होगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) सरदार गुरमीत सिंह तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंच प्यारों की अगुआई में यात्रियों के जत्थे को रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि जत्थे के प्रस्थान करने से पूर्व दरबार हाल में कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कीर्तनीय रागी जत्थे तथा हेमकुंड साहिब गुरमत संगीत बाल विद्यालय के विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा के शुभारंभ अवसर पर प्रमुख धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। जिसमें निर्मल आश्रम, जयराम अन्न क्षेत्र, श्री भरत मंदिर, मधुबन आश्रम, नानकमत्ता गुरुद्वारा तथा सिंह सभा गुरुद्वारा के अध्यक्ष शामिल होंगे। यात्रा के मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल व महापौर अनीता मम्मी भी शामिल होंगे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581