उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

एमडीडीए ने की अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई तेज

देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई तेज करते हुए दो स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। देहरादून के बंजारावाला रोड स्थित वृंदा गार्डन के पास बिना स्वीकृति के किए जा रहे व्यवसायिक निर्माण को चिन्हित कर परिसर को सील कर दिया गया।
वहीं मोथरोवाला रोड स्थित बैंक कॉलोनी में भी बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण पर कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण की टीम ने निर्माण कार्य को बंद कर परिसर को सील कर दिया। एमडीडीए द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों की लगातार निगरानी की जा रही है। इसके लिए नियमित निरीक्षण कर अनियमित और बिना अनुमति के हो रहे निर्माण कार्यों पर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि शहर का सुव्यवस्थित विकास बना रहे।

Related Articles

Back to top button