उत्तराखंड समाचार

विधानसभा कार्यसमिति की बैठक आयोजित

बैठक मे हुई महाजनसंपर्क अभियान 2023 को लेकर चर्चा

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने आज अल्मोड़ा जनपद के अन्तर्गत सोमेश्वर विधानसभा में विधानसभा कार्यसमिति की बैठक ली। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व वंदेमातरम के साथ हुई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ महाजनसंपर्क अभियान 2023 को लेकर चर्चा की। साथ ही कार्यक्रम के तहत लोकसभा, विधानसभा और मंडल स्तर पर होने वाले अनेकों कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया। कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह बदलते भारत मे सहयोगी की भूमिका मे आगे आये और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियां अंतिम छोर मे खड़े व्यक्ति तक पहुंचाए। साथ ही बैठक में जनकल्याण के लिए समर्पित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक चलने वाले ‘विशेष जनसंपर्क अभियान’ को लेकर केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए व अग्रिम रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला महामंत्री ललित दोसाद, स्याही देवी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चिलवाल, ताकुला मंडल अध्यक्ष प्रदीप नगरकोटी, मजखाली मंडल अध्यक्ष भूपाल परिहार सहित समस्त मंडल महामंत्री, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464