उत्तराखंड समाचार

सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

प्लांट पर कूड़ा भेजने के लिए अतिरिक्त वाहनों की जरूरत पड़े तो व्यवस्था करें।

देहरादून। मेयर सुनील उनियाल गामा ने आज दीपावली महापर्व के पश्चात नगर के विभिन्न स्थानों का सफाई व स्वच्छता के परिदृश्य में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया, इसी क्रम में कारगी स्थित ठोस अपशिष्ट ट्रांसफर केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित कर कहीं भी सफाई एवं स्वच्छता से संबंधित विषयों पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिये।
सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कूड़े का निस्तारण समय से नहीं हुआ तो इसके लिए निगम से अनुबंधित कंपनियों के साथ संबंधित अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे। यह बात मेयर सुनील उनियाल गामा ने कारगी में स्थित ठोस अपशिष्ट ट्रांसफर केंद्र के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कंपनी के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रांसफर केंद्र पर ज्यादा दिनों तक कूड़ा डंप नहीं रहना चाहिए। प्लांट पर कूड़ा भेजने के लिए अतिरिक्त वाहनों की जरूरत पड़े तो व्यवस्था करें। उन्होंने दो टूक कहा कि सफाई को लेकर कोई शिकायत मिलती है तो तत्काल उसके निस्तारण को ठोस कदम उठाएं। इसके बाद उन्होंने नारी निकेतन के समीप केदारपुरम में बने आवासीय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द रंगाई पुताई समेत अन्य कार्य पूरा करने को कहा। ताकि एक नवंबर से जरूरतमंद लोगों को फ्लैट किराये पर दिए जा सकें। इसके बाद मेयर नगर निगम कांजी हाउस पहुंचे। गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर उन्होंने गोवंश को गुड़ खिलाकर व पानी पिलाकर गौ माता एवं गोवंश की सेवा की।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581