उत्तराखंड समाचार

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बांस से बने उत्पाद का प्रशिक्षण का अनावरण

शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में संस्था संरक्षक सचिन गुप्ता द्वारा किया गया,

देहरादून. स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बांस से बने उत्पाद का प्रशिक्षण का अनावरण देहरादून जिले के ग्रामीण क्षेत्र ग्राम कनबुआ, कालसी मैं हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में संस्था संरक्षक सचिन गुप्ता द्वारा किया गया, संस्था के संरक्षक की सचिन गुप्ता ने महिलाओं को बताया जिस तरीके देश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी दोनों उत्तराखंड के ही काम आएगी और साथ ही स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन महिलाओं के हाथ से बने उत्पाद को एक बड़ा बाजार उपलब्ध कराएगी, जिससे उत्तराखंड की हमारी महिलाओं को घर बैठे रोजगार मिलेगा व आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी एवम् पलायन रोकने में कारगर साबित होगी । इस मौके पर एनआरएलएम NRLM के ब्लॉक प्रबंधक श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा बताया गया कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा । कार्यक्रम में प्रशिक्षण ले रही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने परियोजना के लिए अति उत्साहित हैं संस्था अध्यक्ष श्री आयुष खोलिया द्वारा कहा गया कि हम इस प्रकार के प्रशिक्षण जोकि स्थानीय उत्पादों एवम् महिलाओं को रोजगार देंगे का संचालन समय समय पर करते रहेंगे । इस मौके पर संस्था सदस्य मनीष नेगी, किरन शर्मा, कृपा सिंह, काजल पंवार,प्राची वर्मा, हीना पंवार, सीमा पंवार, सरिता पंवार, रिशु पंवार, आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581