उत्तराखंड समाचारधर्म

नवरात्र के अवसर पर होगा भजन संध्याओं का आयोजन

अखंड दीप प्रज्वलित होगी तथा हरियाली के प्रति के जौ बोय जाएंगे और मां भगवती के दुर्गा सप्तशती के पाठ प्रारंभ होंगे।

देहरादून। महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में आज मंदिर प्रांगण में आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें नवरात्र के पावन पर्व पर होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। दिगम्बर दिनेश पुरी ने बताया की नवरात्र के पावन पर्व पर मंदिर में मां भगवती की प्रतिमा के सम्मुख पूजा अर्चना की जाएगी और घट स्थापना, अखंड दीप प्रज्वलित होगी तथा हरियाली के प्रति के जौ बोय जाएंगे और मां भगवती के दुर्गा सप्तशती के पाठ प्रारंभ होंगे। गत वर्षो की भांति इस वर्ष प्रथम नवरात्र से सांय काल में मेला मैया की भजन संध्याओं के नाम से कार्यक्रम भी होगा, जिसमें प्रत्येक दिन एक नई जागरण पार्टी सांय 6:00 से रात्रि 10:00 तक मां की महिमा का गुणगान करेंगी। इसके पश्चात नवरात्रे होंगे और भक्तों को पंच मेवा का प्रसाद वितरित किया जाएगा। अष्टमी तिथि की मध्य रात्रि में मंदिर प्रांगण में सामूहिक हवन का आयोजन किया जाएगा, जो प्रातः भोर नवमी तिथि तक चलता रहेगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को होगा संपूर्ण कार्यक्रम समर्पित। नवमी तिथि की प्रातः में मंदिर में कंजिका पूजन भी किया जाएगा। मंदिर में दक्षिण भारत की तर्ज पर मां भगवती की श्रृंगार व अद्भुत आरती होगी। जिसमें भक्तों को आकर्षक पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम 4 अक्टूबर नवमी तिथि की रात्रि में मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही डांडिया रास का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें मातृशक्ति लाल व पीली साड़ी पहनकर डांडिया की धुन पर डांडिया रास करेंगे। इस अवसर पर सब दिगंबर दिनेश पुरी, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, अनुराग अग्रवाल, एडवोकेट राजकुमार गुप्ता, दिलीप सैनी, विनोद अग्रवाल, अनिल गोयल, प्रदीप, गौरव गोयल, तुषार बंसल, ललित आहूजा, अभी आहूजा, दीपक मित्तल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581