उत्तराखंड समाचार

गु. श्री गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों एवं समाज सेवकों ने विश्वास डाबर को राज्यमंत्री बनने पर दी बधाई

स. दविंदर पाल सिंह मोंटी, पूर्व पार्षद ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि पंजाबी समाज हमेशा देश हित के लिए अग्रिम पंक्ति में रहता है

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के प्रतिनिधि मण्डल एवं समाज सेवियों ने विश्वास डाबर जी के अवस्थापन अनुषरण विभाग का उपाध्यक्ष बनने पर उनके निवास स्थान पर जाकर उन्हें शाल ओढ़ा कर, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर बधाई एवं शुभकामनायें दी l
इस अवसर पर गुरूद्वारे के महासचिव स. गुलज़ार सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाबी समाज से विश्वास डाबर जी को राज्यमंत्री का दर्जा देकर सभी वर्गो को साथ लेकर चलने का कार्य कर रहे हैं l
स. दविंदर पाल सिंह मोंटी, पूर्व पार्षद ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि पंजाबी समाज हमेशा देश हित के लिए अग्रिम पंक्ति में रहता है, सिख एवं पंजाबी समाज आपको हमेशा सहयोग देता रहेगा हम भी समाजिक कार्यों के लिए आपके पास जनहित हेतु आएंगे l
स. दविंदर सिंह भसीन ने डाबर जी द्वारा किये जा रहे समाजिक कार्यों क़ी प्रशंसा करते हुए कहा कि हमेशा समाज हित में सेवा करने के लिए तत्पर रहते हैं उन्हें महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया l इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री श्री अशोक वर्मा जी ने डाबर जी को बधाई एवं शुभकामनायें दी l
सेवा सिंह मठारु ने सरकार द्वारा पंजाबी समाज के होनहार युवा डाबर जी को राज्यमंत्री बनाने पर धन्यवाद किया एवं डाबर जी को आश्वाशन दिया कि सिख एवं पंजाबी समाज आपके साथ समाज सेवा के लिए हमेशा खड़ा रहेगा, डाबर जी की लम्बी, स्वस्थ आयु की कामना की l
विश्वाश डाबर जी सम्मान देने के लिए सभी का आभार प्रकट किया एवं समाज हित में मिलजुल कर कार्य करने की बात कही, आज हम अगर हैं तो सिख गुरुओं की कुर्बानी के कारण है राम जन्मभूमि को आज़ाद करवाने में 13,000 सिखों ने क़ुरबानी दी है जो हमेशा याद रखी जाएगी l
गु. श्री गुरु सिंह सभा प्रधान स. गुरबख्श सिंह राजन ने मुख्यमंत्री जी का डाबर जी को राज्यमंत्री बनाने के लिए आभार प्रकट किया l उन्होंने श्री विश्वास डाबर जी को गुरु महाराज जी का आशीर्वाद लेने के लिए गुरुद्वारा साहिब आने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया एवं सभी का समय देने के लिए धन्यवाद किया l
बधाई देने वालों में प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, स. गुलज़ार सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व पार्षद स. दविंदर पाल सिंह मोंटी,, अशोक वर्मा, दविंदर सिंह भसीन, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह जोली,अमरदीप सिंह एवं सेवा सिंह मठारु आदि शामिल थे l

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581