उत्तराखंड समाचार

विधायक हरीश धामी ने कहा, भाजपा में नहीं जा रहा, कांग्रेस की उपेक्षा होती रही तो अगला निर्दलीय लड़ूंगा

मौके पर उनके मुख्यमंत्री के लिए सीट खाली करने के संबंध में कोई बात नहीं हुई

धारचूला : धारचूला के कांग्रेसी विधायक हरीश धामी के भाजपा में जाने की चर्चाओं पर विराम लग चुका है। हरीश धामी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में स्पष्ट कर दिया है कि वह भाजपा में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस की उपेक्षा बरकरार रही तो वह 2027 का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रू प में लड़ेंगे।शनिवार को हरीश धामी देहरादून से धारचूला पहुंचे। चुनाव जीतने के बाद पहली बार धारचूला पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई । इस बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरीश धामी से उनके भाजपा में जाने के बारे में पूछा । बीते दिनों के घटनाक्रम पर भी उनसे सवाल किए।इस मौके पर विधायक ने कहा कि वह कांग्रेस की उपेक्षा से आहत हैं। उन्होंने भाजपा में जाने की कोई बात नहीं कही। इस मौके पर उनके मुख्यमंत्री के लिए सीट खाली करने के संबंध में कोई बात नहीं हुई । उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा की रही अपनी उपेक्षा बिंदुवार बताई और कहा कि वह क्षेत्र की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की राय के बिना कोई भी कदम नहीं उठाएंगे।धामी ने कहा कि यदि उन्हें कहीं जाना होता तो वह पहले अपने क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनता से पूछ कर ही जाते । उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वह भाजपा में नहीं जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है। यदि इसी तरह की उपेक्षा रही तो वह पांच साल बाद 2027 का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रू प में लड़ेंगे।बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लाखन सिंह खैर, प्रद्युम्न गब्र्याल, आन सिंह रोकाया, नवीन खर्कवाल, राम सिंह , बीएस थापा, जीवन रौंकली, मान सिंह यर्सो , सौरभ मर्तोलिया, महिराज गब्र्याल, नंदा बिष्ट, प्रेमा कुटियाल, अंजू रौंकली, नेत्र सिंह कुंवर सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581