उत्तराखंड समाचार

तिब्बतन फाउंडेशन की जमीन पर पीएसी तैनात

राजधानी में भूमाफिया का हौसला लगातार बढ़ता जा रहा है।

देहरादून। राजधानी में भूमाफिया का हौसला लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी क्लेमेनटाउन के सुभाष नगर में सरेआम कोठी तोड़ने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब तिब्बतन फाउंडेशन की 70 बीघा जमीन पर भू-माफिया ने कब्जा करने का प्रयास किया है। जमीन पर कब्जा करने को लेकर टकराव की स्थिति बनी हुई है, जिस कारण पीएसी तैनात कर दी गई है। दोखम तिब्बतन फाउंडेशन के मुख्य महासचिव ओगेन दोरजे ने शनिवार को पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर जमीन बचाने की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ लोग समिति की आरकेडिया ग्रांट स्थित भूमि पर पुलिस कर्मचारियों की मदद से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जमीन पर संस्था का भवन भी बना है, जिसे कुछ लोग शनिवार को जेसीबी लेकर ध्वस्त करने के लिए पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाए कि इस मामले में आइएसबीटी चौकी इंचार्ज हर्ष अरोड़ा आरोपित सुरेश चंद्र माथुर की मदद कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक अपराध विशाखा बधाणे को जांच सौंपकर तत्काल रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी ने बताया कि इस मामले में आइएसबीटी चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया जा चुका है। वहीं, भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे सुरेश चंद्र माथुर व उनके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आदेशों के बावजूद पटेलनगर कोतवाली की ओर से हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी जांच भी एसपी क्राइम कर रही है। यदि मामले में किसी पुलिस कर्मचारी या अधिकारी की सहभागिता पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581