उत्तराखंड समाचारदेश

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य अवधेश पंत का स्वागत

ऑल इंडिया कांग्रेस संगठन ने किया अवधेश पंत का स्वागत

देहरादून। ऑल इंडिया कांग्रेस संगठन ने गांधी जयंती के शुभ अवसर पर क्लेमेंट टाउन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य अवधेश पंत का शॉल ओढ़ाकर व माला अर्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर ऑल इंडिया कांग्रेस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष गौड ने कहा कि देश के लिए न्योछावर होने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार को सम्मानित कर वह गर्व महसूस कर रहे हैं।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य अवधेश पंत का सम्मानित करने वालों में से प्रमुख रूप से ऑल इंडिया कांग्रेस संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद गोदियाल, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, प्रदेश महामंत्री संदीप धूलिया, कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद, सुदामा सिंह, भूपेंद्र धीमान, चंद्र प्रकाश, अयूब अकेला, अंजू नहर, शांति देवी, बबली देवी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581