उत्तराखंड समाचार

जंगल से ढूंढ निकाले दो गुम युवक

शनिवार पूरी रात तलाश करने के बाद एसडीआरएफ की मदद से रविवार की सुबह खोज निकाला गया।

ऋषिकेश। ऋषिकेश में मेरठ से घूमने आए दो युवक गुम हो गए। जिन्‍हें शनिवार पूरी रात तलाश करने के बाद एसडीआरएफ की मदद से रविवार की सुबह खोज निकाला गया। जानकारी के मुताबिक थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत नीर गांव की घने जंगल में मेरठ से ऋषिकेश घूमने आए दो युवक गुम हो गए। शनिवार को पूरी रात इनकी तलाश की गई। दोनों युवक रात भर जंगल में ही फंसे रहे। जिसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से रविवार की सुबह इन दोनों युवक को जंगल से ढूंढ निकाला। बताया गया कि शनिवार की रात करीब 9:00 बजे विशांत सोम पुत्र रजनीश सोम निवासी सी-98/17 शास्त्रीनगर मेरठ ने शिवपुरी चौकी पर आकर सूचना दी कि उसके दोस्त सुदर्शन यादव और पर्व शिवपुरी घूमने आए थे। ये दोनों शनिवार की सुबह लगभग 4:30 या 5:00 बजे के आसपास घूमने के लिए निकले और वह स्वयं शिवपुरी में ही रुक गया था। सुबह लगभग 9:30 बजे दोस्तों ने बताया गया कि हम रास्ता भटक गए हैं। उन्हें ढूंढने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन दोनों नहीं मिले। शाम पांच बजे इन दोनों ने अपनी फोटो भेजी जो सड़क के आसपास की थी। रात करीब 8:00 बजे उनकी आखिरी काल आयी थी, इसके बाद उनका फोन स्विच आफ हो गया था।इसकी सूचना विशान्त सोम ने 100 नंबर पर रात आठ बजे पौड़ी कंट्रोल रूम को भी सूचना दी। लेकिन इन दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मेरठ निवासी दोनों युवक की तलाश के लिए लगाया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इन युवकों के मोबाइल की लोकेशन ली गयी तो दोनों की रात 21:17 बजे की लोकेशन नीर गांव के घने जंगल में मिली। देर रात सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया। रविवार की सुबह फिर से लोकेशन वाले क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया गया तो सुदर्शन यादव ब्रह्मपुरी के पास घने जंगलों में मिला। उसने बताया गया कि पर्व पहाड़ की चोटी के आसपास है। जिसके पैरों में रातभर जंगल में पैदल चलने से सूजन आ गयी है और वह चल नहीं पा रहा है। उक्त स्थान का रास्ता अति दुर्गम होने के कारण एसडीआरएफ को सर्च अभियान व रेस्क्यू हेतु सूचित किया गया। ब्यासी कैम्प से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घने जंगल में फंसे पर्व का सर्च अभियान चलाया गया। लगभग छह घंटे तक घने जंगल, चट्टानों व गधेरों के अति दुर्गम रास्ते तक तलाश करने के बाद पर्व को दोपहर के वक्त सुरक्षित निकाला गया। पुलिस के अनुसार जंगल में मिले सुदर्शन यादव (23 वर्ष) पुत्र राजकुमार यादव निवासी देवीनगर मेरठ और पर्व गर्ग (23 वर्ष) पुत्र अजय गर्ग निवासी गांधीनगर, मेरठ अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बचाव टीम में चौकी प्रभारी शिवपुरी सुनील, उप निरीक्षक एसडीआरएफ नीरज चौहान, कांस्टेबल जय राज, कौशल राठौर आदि शामिल रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581