उत्तराखंड समाचार

आज आये कोरोना के 66 नए मामले

आज एक व्यक्ति की मौत गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज में हुई है

देहरादून-: उत्तराखंड राज्य में आज कोरोना संक्रमण के नए 66 पॉजिटिव केस मिले हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत संक्रमण के चलते हुई है वही आज 25 लोगों की नेगेटिव रिपोर्ट आई है इस तरह अब राज्य में एक्टिव केस कोरोना के 982 रह गए हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा, बागेश्वर, उधमसिंह नगर में आज इस संक्रमण से कोई भी पीड़ित व्यक्ति नहीं मिला जबकि आज चमोली में 9 चंपावत में चार देहरादून 31 हरिद्वार में आठ नैनीताल में एक पौड़ी गढ़वाल में दो पिथौरागढ़ में दो रुद्रप्रयाग में तीन टिहरी गढ़वाल में 1 तथा उत्तरकाशी में पांच लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए इस तरह आज 66 नए केस मिलने के साथ राज्य में इस वर्ष इस संक्रमण से पीड़ित लोगों का आंकड़ा बढ़कर के 91289 हो गया है कि आज एक व्यक्ति की मौत गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज में हुई है इस तरह आज एक व्यक्ति की मौत होने के साथ राज्य में इस वर्ष मौतों का आंकड़ा भी बढ़कर 262 पर आ गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button