उत्तराखंड समाचार

राज्यपाल ने किया उपवा मैगजीन का अनावरण

। राज्यपाल ने कहा कि पुलिस परिवार की महिलाओं को प्रशिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं वह उन्हें सशक्त बनाने में सहायक होंगे।

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किये गये उपवा दिवाली मेले का समापन किया। इस दौरान उन्होंने उपवा दिवाली मेले में आयोजित किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा पुलिस परिजनों के लिए आयोजित लकी ड्रा प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया। समापन समारोह के दौरान राज्यपाल द्वारा उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए पुलिस परिजनों के कल्याणार्थ उपवा द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान राज्यपाल द्वारा उपवा मैगजीन की लांचिंग की गयी तथा नीट और जेईई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के 05 बच्चों को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये अपनी शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उपवा द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं प्रशिक्षण हेतु कार्य किया जा रहा है जो सराहनीय है। विभिन्न कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से 22 महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। उपवा परिवार की महिलाओं द्वारा स्टॉल में जो उत्पाद तैयार किए गए हैं वह उत्कृष्ट हैं उनके विक्रय हेतु इस मेले के माध्यम से मंच दिया गया है वह सराहनीय है। राज्यपाल ने कहा कि पुलिस परिवार की महिलाओं को प्रशिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं वह उन्हें सशक्त बनाने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि उपवा के माध्यम से पुलिस परिवारों के मध्य होने वाली परेशानियों को साझा करने एवं उनका हल निकालने का भी प्रयास किया गया है। इस दौरान उन्होंने मेले में लगे विभिन्न जनपदों के स्टॉलों का भ्रमण किया। कार्यक्रम के दौरान इण्डियन आइडल फेम बॉलीवुड सिंगर कपिल थापा तथा अन्य कलाकारों द्वारा अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उपवा दिवाली मेले के दौरान विभिन्न जनपद/वाहिनियों द्वारा लगाये स्टालों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जनपद/वाहिनियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों के विजेताओं को राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, डीजीपी अशोक कुमार, उपवा अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581