उत्तराखंड समाचारधर्म

रामलला का निमंत्रण देने घर-घर पहुंचे रामदूत, निकाली भव्य शोभा यात्रा

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है इसको लेकर देश भर में राम भक्तों में जबरदस्त उत्साह है

देहरादून। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है इसको लेकर देश भर में राम भक्तों में जबरदस्त उत्साह है जो लोग राम लला दर्शन के लिए अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं वे अपनी आस्था प्रदर्शित करने के लिए हर जतन कर रहे हैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और हिंदू संगठनो ने कुड़कावाला शिव मंदिर से प्रभु श्रीराम पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया, शोभायात्रा चाय बागान, हंसूवाला, प्रेमनगर बाजार होकर वापस शिव मंदिर कुड़कावाला में शोभा यात्रा का समापन हुआ! श्रद्धालुओं ने पूजित अक्षत कलश यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत कर जय श्री राम का उद्घोष किया! कार्यक्रम संयोजक एवं माधव बस्ती सहसंयोजक संजीव लोधी ने बताया कि भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए अक्षत निमंत्रण दिए जा रहे हैं 1 जनवरी से अक्षत निमंत्रण महाअभियान की शुरुआत हो चुकी है जो 15 जनवरी तक चलेगी,इस महाअभियान के तहत हर नगर, हर गांव, हर बस्ती और हर घर जाकर लोगों को निमंत्रित किया जा रहा है पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में पूजित अक्षत के साथ घर-घर जाकर लोगों के संदेश दिया यह जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के दिन अपने नजदीकी मंदिर में जाएं और वहां पर इस कार्यक्रम के साक्षी बने और साथ ही 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में पांच दीपक जरूर चलाएं कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री करन बोहरा,पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी, राकेश लोधी, अवतार सिंह सैनी दिनेश वर्मा दीपांजली लोधी, राजेंद्र बडोनी,वीरेंद्र जिंदल,ईश्वर चंद्र अग्रवाल,हरिओम गुप्ता,चंद्र प्रकाश गुप्ता , नरेश उनियाल, वेद प्रकाश, अमित कुमार,पंकज बहुगुणा,अजय लोधी,रूप चंद,आभा बोहरा, वीना बोहरा, नीतू वर्मा,टिंकू वर्मा, सत्यवती, सोहन सिंह,रज्जो देवी,प्रिया, आदि श्रद्धालु मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581