उत्तराखंड समाचार

निःशुल्क गैस कनेक्शन शिविर संपन्न

उज्ज्वला योजना अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन शिविर संपन्न

देहरादून। ग्राम पंचायत चौसाला के धौलादेवी मैं भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण जन हितेषी योजना उज्जवला योजना के अंतर्गत  जरूरतमंदों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित करने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान चौसाला सौरभ गुरुरानी के द्वारा एक शिविर का आयोजन करवाया गया। इस शिविर में द्न्या गैस एजेंसी से त्रिलोक सिंह ने उन सभी लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने हेतु आवेदन फॉर्म प्राप्त किये, जिनके पास दोपहिया या चारपहिया वाहन ना हो, जिनकी मासिक आय 10 हजार से कम हो, जो शासन के लिए इनकम टैक्स जमा न करते हों, जो पूर्व में गैस कनेक्शन धारी ना हो, जो किसी शासकीय सेवा में ना हो, जिनके पास पक्का मकान ना हो, ऐसा कोई भी व्यक्ति एक साधारण फार्म भरकर उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त कर सकता है। ग्राम प्रधान सौरभ गुरुरानी ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा है कि भारत में प्रत्येक घर में चाहे वह गरीब हो,या अमीर, महिला हो या पुरुष यदि भारत का नागरिक है तो उसके पास गैस कनेक्शन होना ही चाहिए जो सक्षम परिवार हैं। वो पूर्व में गैस कनेक्शन ले चुके हैं, हम गरीबों को मध्यमवर्गीय परिवारों को और ऐसे नागरिक जिनकी आय बहुत कम है जो कच्चे मकानों में रहते हैं शासकीय सेवा में नहीं है उनके पास कोई वाहन नहीं है, फ्रीज नहीं है ऐसे नागरिकों को भी हम गैस कनेक्शन देना चाहते हैं, ताकि धुआं रहित वातावरण बनाने में, हमारे पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने में और विशेष रूप से महिलाओं को बीमारियों से बचाने के लिए हम निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित कर रहे हैं। शिविर के माध्यम से हम लोगों में जागरूकता और संदेश देना चाहते हैं कि वे आएं और अपना गैस कनेक्शन लेकर अपनी जिंदगी को खुशहाल बनाएं। आज के शिविर में लगभग 20आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन्हें निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया जाएगा। उन सभी लोगों ने गैस कनेक्शन के लिए आवश्यक प्रकिया पूर्ण कर सभी ने भारत सरकार को और ग्राम प्रधान चौसाला व दन्या गैस एजेंसी  को धन्यवाद दिया है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581