उत्तराखंड समाचार

आपदा उपकेंद्र पर एसडीआरएफ टीम तैनात करने के निर्देश

त्यूणी में निर्माणधीन 100 बैड के चिकित्सालय का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने मुख्य बाजार त्यूनी में हुई दुर्घटना पर रात्रि में पहुचकर रेस्क्यू कार्य का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात कर, दुःखद घटना पर सवेदना व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मृतक के परिजनों को दो दो लाख रुपया दिये जाने पर आभार प्रकट किया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित क्षेत्र में आपदा के उपकेंद्र पर एसडीआरएफ टीम तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि आपदा राहत बचाव आगजनी से सम्बन्धी उपकरण, सम्बन्धित ग्राम प्रधान की निगरानी में रखे जाएं ताकि किसी प्रकार की आपदा घटित होने पर रेस्क्यू टीमों से पंहुचने से पूर्व ही स्थानीय स्तर पर राहत बचाव कार्य संचालित किया जा सकें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्यूणी में निर्माणधीन 100 बैड के चिकित्सालय का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराते हुए अस्पताल संचालित कराया जाए। जिलाधिकारी ने राजकीय चिकित्सालय त्यूनी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही दवाइयों के स्टॉक की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में उपचार कराने हेतु आए लोगों से भी बात की। मुख्य बाजार त्यूनी, तहसील त्यूनी में दो मंजिला आवासीय भवन में आगजनी की घटना पर राहत बचाव कार्यों में स्थानीय लोगों का सम्बन्धित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, की कार्यशैली पर भारी जनआक्रोश के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सम्बन्धित तहसीलदार पर अनुशासनात्मक कार्यवाही तथा नायब तहसीलदार को निलम्बित किये जाने के आदेश दिए हैं, तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व को जांच अधिकारी नामित किया गया। मुख्य बाजार त्यूनी, तहसील त्यूनी में 6 अप्रैल 2023 को लगभग सांय 04 बजे 02 मंजिला आवसीय भवन में होने से आग लगने एवं सिलेण्डर फटने के कारण घटना में 04 बच्चों की मृत्यु हो गई। घटना स्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस टीम थाना त्यूनी फायर सर्विस त्यूनी एवं हिमाचल, एस०डी०आर०एफ० टीम, 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा मौके पर पहुँच कर राहत एवं बचाव कार्यवाही की गयी तथा स्थानीय ग्रामीणों / निवासियों द्वारा भी राहत बचाव कार्य में सहयोग दिया गया। मौके पर डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, उप जिला अधिकारी नरेश चंद्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581