उत्तराखंड समाचार

दून पुलिस के शिकंजे में आए बदमाश

सर्राफा व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस ने सेलाकुई क्षेत्रांन्तर्गत सर्राफा व्यापारी से लूट करने वाले बिजनौर जनपद के तीन शातिर अभियुक्तो को लूटी गई ज्वेलरी, नगदी एवं घटना मे प्रयुक्त तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं। बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के लिए बिजनौर से आए थे और रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया। वह गहने लूट कर फरार हो गए थे।

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि 18 फरवरी को सेलाकुई स्थित वेलकम ज्वेलर्स से कुछ बदमाशों ने मुस्तकीम पुत्र अब्दुल वहीद निवासी वेलकम ज्वेलर्स मेन रोड निकट रहमानी डाक्टर सेलाकुई जनपद देहरादून सर्राफा व्यापारी को घायल कर गहने लूट लिए थे। सर्राफा व्यापारी की लिखित तहरीर पर तत्काल अज्ञात अभियुक्त गण के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। क्षेत्र में लगे करीब 300 सीसीटीवी कैमरा की जांच की गई तो बदमाशों की लोकेशन बिजनौर की तरफ मिली। पुलिस ने बदमाशों का पता कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जबकि लूटे गए गहने धूलकोट के जंगल से बरामद किए गए। बदमाशों की पहचान ग्राम काजीवाला मोहल्ला मंडावर जिला बिजनौर निवासी मिथुन उर्फ बादल, ग्राम नाईपुरा मोहल्ला चांदपुर जिला बिजनौर निवासी जॉनी कुमार और रंजीत उर्फ प्रधान निवासी ग्राम बीरोपुर चांदपुर जिला बिजनौर के रूप में हुई है। बलवान मिथुन गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। आरोपितों से करीब साढ़े पांच लाख रुपये के गहने बरामद किए गए हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581