उत्तराखंड समाचार

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में प्रत्येक नागरिक की भूमिका अहम : मेयर

आज इस अवसर पर कार्यशाला में उपस्थित स्थानीय नागरिकों को कपड़े के थैले भी वितरित किए।

देहरादून। मेयर सुनील उनियाल गामा ने आज स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को केंद्र में रखकर आज वार्ड संख्या 95 नत्थनपुर में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ कर उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने बताया की नगर निगम लगातार विभिन्न जन जागरूकता कार्यशालाओं के माध्यम से स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के प्रति जागरूकता को देहरादून वासियों तक पहुंचा रहा है। नगर निगम देहरादून स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में टॉप 50 शहरों में अपना स्थान बनाने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम एवं अन्य संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम द्वारा कलाकारों ने गीले एवं सूखे कूड़े को अलग-अलग कर निस्तारण करने के विषय में उपस्थित जनता को जागरूक किया। आज इस अवसर पर कार्यशाला में उपस्थित स्थानीय नागरिकों को कपड़े के थैले भी वितरित किए।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581