उत्तराखंड समाचार

नागरिक जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ

"घर से ही गीले एवं सूखे कूड़े को पृथक पर बनाएं एक स्वच्छ एवं सुंदर दून"।

देहरादून।  स्थानीय नागरिकों को कपड़े के थैले वितरित करते हुये मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा की “घर से ही गीले एवं सूखे कूड़े को पृथक पर बनाएं एक स्वच्छ एवं सुंदर दून”।

मेयर सुनील उनियाल गामा ने आज वार्ड संख्या 94 में सनलाइट वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड संस्था द्वारा गीले एवं सूखे कूड़े के प्रति नागरिक जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ कर उपस्थित जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा की स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के क्रम में गीले एवं सूखे कूड़े के उचित निस्तारण का भी अहम योगदान है। जहां एक तरफ गीला कूड़ा नागरिकों द्वारा खाद के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है वहीं दूसरी तरफ सूखे कूड़े को अलग से निस्तारित कर रिसाइकिल किया जा सकता है। इस अवसर पर कार्यशाला में उपस्थित स्थानीय नागरिकों को मेयर सुनील उनियाल गामा द्वारा कपड़े के थैले भी वितरित किए गए। इस अवसर पर नगर आयुक्त अभिषेक रोहिल्ला, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह, नगर निगम, स्वच्छता सर्वेक्षण ब्रांड एंबेसडर अनूप नौटियाल, सूर्य प्रकाश फरासी एवं समेत क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581